पद्मश्री पूर्णचंद वडाली के छोटे भाई प्यारेलाल वडाली (75) की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई।
जेएनएन, अमृतसर। सूफी गायकी की प्रसिद्ध वडाली ब्रदर्स जोड़ी शुक्रवार को टूट गई। पद्मश्री पूर्णचंद वडाली के छोटे भाई प्यारेलाल वडाली (75) की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। वह अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनके आकस्मिक निधन ने देश और दुनिया में उनके चाहने वालों को स्तब्ध कर दिया है। वडाली ब्रदर्स की इस जोड़ी ने बचपन से ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। तू माने या न माने दिलदारा, असां तां तेनू रब्ब मन्नेया...जैसे गीतों से पूरी दुनिया में छा जाने वाले वडाली ब्रदर्स ने सूफी गायकी को नित्य नए आयाम दिए।

Comments