Golden Girl Himmat wali " Hima Das" !

​​​
नई दिल्ली। भारत की धाविका हिमा दास ने अपना स्वर्णिम अभियान को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को नोव मेस्तो में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस पदक के साथ हिमा का इस महीने में अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में 5वां स्वर्ण पदक है।हिमा ने यहां 400 मीटर स्पर्धा में 52.09 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने इस दौड़ को अपने दूसरे सर्वश्रेष्ठ समय में पूरा किया। उनका निजी सर्वश्रेष्ठ समय 50.79 सेकंड है जिसे उन्होंने पिछले वर्ष हुए एशियाई खेल के दौरान हासिल किया था।पांचवां स्वर्ण पदक जीतने के बाद 19 वर्षीय हिमा ने ट्वीट कर कहा कि चेक गणराज्य में 400 मीटर दौड़ में शीर्ष पर रहकर अपनी दौड़ पूरी की। इससे पहले उन्होंने इसी महीने की 2 जुलाई को पोलैंड में पोजनान ग्रांप्री में अपना पहला स्वर्ण जीता था जबकि पोलैंड में ही 7 जुलाई को कुत्नो एथलेटिक्स मीट में पहले स्थान पर रहते हुए दूसरा, गत 13 जुलाई को चेक गणराज्य में क्लाडनो एथलेटिक्स मीट में तीसरा और 17 जुलाई टेबोर एथलेटिक्स मीट में अपना चौथा स्वर्ण पदक जीता था। हिमा दास ने पहले चार स्वर्ण 200 मीटर दौड़ में जीते थे।

Comments

Popular posts from this blog

Torrent Power Thane Diva Helpline & Customer Care 24x7 No : 02522677099 / 02522286099 !!

न्यूड फोटो देकर सुर्खियों मे आई Sherlyn chopra एक बार फिर से चर्चाओं में .