Skip to main content

हिंदुस्तान एक हजार साल क्यों गुलाम रहा ? हिंदुस्तान कमजोर था ? हिंदुस्तान की कम संख्या थी ?

हिंदुस्तान एक हजार साल गुलाम रहा। हमने कोई पाठ नहीं सीखा। हमने क्या पाठ सीखा कि हिंदुस्तान क्यों गुलाम रहा? हिंदुस्तान से पूछो कि तुमने एक हजार साल की गुलामी से पाठ क्या सीखा? तो आप हैरान होंगे, जो पाठ सीखना था वह हिंदुस्तान ने सीखा ही नहीं। क्योंकि वह जो बातें कर रहा है, वे बताती हैं कि वह उन्हीं बातों को फिर दोहरा रहा है जिनकी वजह से वह एक हजार साल गुलाम रहा।
हिंदुस्तान एक हजार साल क्यों गुलाम रहा? हिंदुस्तान कमजोर था? हिंदुस्तान कम संख्या थी? हिंदुस्तान में जो दुश्मन आए, वे बहुत बड़ी तादाद में थे? हिंदुस्तान की जमीन पर आकर दुश्मनों ने हराया। हम तो कहीं लड़ने नहीं गए। तो हमारे पास तो बड़ी संख्या थी, दुश्मन कितना आ सकता था! लेकिन बात क्या थी?
एक बात थी कि हिंदुस्तान टेक्नॉलॉजी में हमेशा पीछे रहा। इसके सिवाय हिंदुस्तान की गुलामी का कोई भी कारण नहीं। अगर कोई कहे तो बेईमान है।
जब हिंदुस्तान पर सिकंदर ने हमला किया, तो सिकंदर तो घोड़ों पर सवार आया और पोरस हाथियों पर लड़ने गया। पोरस सिकंदर से जरा भी कमजोर आदमी नहीं था। बल्कि अगर दोनों अकेले सामने मैदान में लड़ते, तो सिकंदर दो कौड़ी का साबित होता। पोरस बहुत अदभुत आदमी था। लेकिन टेक्नॉलॉजी गलत थी और पिछड़ी हुई थी। हाथी शादी-विवाह में, बारात वगैरह में ठीक है। बारात निकालनी हो, बड़ा अच्छा है। किसी साधु महाराज का जुलूस निकालना हो, बहुत अच्छा है। लेकिन हाथी युद्ध के मैदान पर बेमानी है। हाथी, हारना हो तो युद्ध के मैदान पर ठीक है। और घोड़ों के सामने! घोड़ा तेज है।
टेक्नॉलॉजिकली, युद्ध में घोड़ा ज्यादा सबल और सक्षम है। थोड़ी जगह घेरता है, तेजी से भागता है, जल्दी रुख बदलता है, कहीं भी निकल कर, बच कर भाग सकता है। हाथी बहुत सुस्त है एक अर्थों में। हाथी पर लड़ा पोरस--ताकत ज्यादा थी। घोड़ों पर लड़ा सिकंदर--ताकत उतनी न थी। लेकिन सिकंदर जीता और पोरस हारा।
फिर आए मुसलमान। और मुसलमान बारूद लेकर आए। और हिंदुस्तान में बारूद की कोई ईजाद न थी। और हिंदुस्तान अपना वही तीरत्तरकस और तलवार लिए खड़ा रहा। बारूद के सामने तीरत्तरकस नहीं जीतते। मुसलमान नहीं जीते, हिंदुस्तान नहीं हारा; तीरत्तरकस हारे, बारूद जीती। टेक्नॉलॉजी जीतती है। विकसित टेक्नॉलॉजी हमेशा अविकसित टेक्नॉलॉजी से जीत जाती है।
फिर अंग्रेज आए। वे और बढ़िया तोपें लेकर आए थे। और हम वही पुराना, जैसे चिड़िएं वगैरह भगाने का सामान हो खेत में, उस तरह की चीजें लिए बैठे थे। अंग्रेज कितनी थोड़ी ताकत लेकर आया था, लेकिन उसके पास तोपें थीं। और तोपों ने हमें मुश्किल में डाल दिया। हमारी समझ के बाहर हो गया, हम क्या करें।
हिंदुस्तान एक हजार साल गुलाम रहा, क्योंकि हिंदुस्तान वैज्ञानिक रूप से कम विकसित रहा। और कोई कारण नहीं है। हिंदुस्तान अब भी वैज्ञानिक रूप से कम विकसित है और कम विकसित ही रहेगा। क्योंकि हिंदुस्तान के समझाने वाले लोग हिंदुस्तान को एंटी-टेक्नॉलॉजिकल बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं और एंटी-साइंटिफिक बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। वे कहते हैं, विज्ञान की क्या जरूरत है? तकनीक की क्या जरूरत है? हम तो चर्खात्तकली कात लेंगे और हमारा काम हो जाएगा।
तुम कातो चरखा, लेकिन दुनिया इसकी फिक्र नहीं करती कि आप चरखा कात रहे हैं, इसलिए आपको बड़ा आदर दिया जाए, कि आपको स्वतंत्र रखा जाए! यह सब नहीं होने वाला है। और इस मुल्क का मस्तिष्क जो है, वह इस तरह ढाला गया है पांच-छह हजार सालों में कि जब भी हमें कुछ विकसित बात कही जाए, तो हमारी समझ के बाहर होती है; अविकसित बात कही जाए, तो हमारी समझ में एकदम से आती है। अगर कोई एलोपैथी की बात कहे, तो हम कहेंगे यह...। अगर कोई आयुर्वेद की बात कहे, तो हम कहेंगे, यह बिलकुल ठीक है, ऋषि-मुनियों का विज्ञान है। सवाल एलोपैथी और आयुर्वेद का नहीं है, सवाल आधुनिक और पुरातन का है। नया जीतेगा, पुराना हारेगा। और जो पुराने को पकड़े रहेगा, उसके साथ वह भी हारेगा, वह बच नहीं सकता।
इस जगत में निरंतर नये की जीत है। और नये की जीत स्वाभाविक है। क्योंकि नये का अनुभव पुराने से ज्यादा है। नये का प्रयोग ज्यादा है। नये की प्रक्रिया और भी अनुभवों में से गुजर चुकी है। नया जीतता है, पुराना हारता है।

चेत सके तो चेत 

ओशो

Comments

Popular posts from this blog

पहले सेक्स की कहानी, महिलाओं की जुबानी.

क्या मर्द और क्या औरत, सभी की उत्सुकता इस बात को लेकर होती है कि पहली बार सेक्स कैसे हुआ और इसकी अनुभूति कैसी रही। ...हालांकि इस मामले में महिलाओं को लेकर उत्सुकता ज्यादा होती है क्योंकि उनके साथ 'कौमार्य' जैसी विशेषता जुड़ी होती है। दक्षिण एशिया के देशों में तो इसे बहुत अहमियत दी जाती है। इस मामले में पश्चिम के देश बहुत उदार हैं। वहां न सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाओं के लिए भी कौमार्य अधिक मायने नहीं रखता।                                                        महिला ने कहा- मैं चाहती थी कि एक बार यह भी करके देख लिया जाए और जब तक मैंने सेक्स नहीं किया था तब तो सब कुछ ठीक था। पहली बार सेक्स करते समय मैं बस इतना ही सोच सकी- 'हे भगवान, कितनी खु‍शकिस्मती की बात है कि मुझे फिर कभी ऐसा नहीं करना पड़ेगा।' उनका यह भी कहना था कि इसमें कोई भी तकलीफ नहीं हुई, लेकिन इसमें कुछ अच्छा भी नहीं था। पहली बार कुछ ठीक नहीं लगा, लेकिन वर्जीनिया की एक महिला का कहन...

Torrent Power Thane Diva Helpline & Customer Care 24x7 No : 02522677099 / 02522286099 !!

Torrent Power Thane Diva Helpline & Customer Care 24x7 No : 02522677099 / 02522286099 बिजली के समस्या के लिये आप Customer Care 24x7 No : 02522677099 / 02522286099 पर अपनी बिजली से सबंधित शिकायत कर सकते है। या Torrent Power ऑफिस जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। या उनके ईमेल id पर भी शिकायत कर सकते हो। To,                            Ass.Manager Torrent Power Ltd चद्ररगन रेसिटेंसी,नियर कल्पतरु जेवर्ल्स,शॉप नंबर-234, दिवा ईस्ट । consumerforum@torrentpower.com connect.ahd@torrentpower.com

Veer Sawarkar BMC Hospital Time Table !! वीर सावरकर सरकारी मुलुंड हॉस्पिटल डॉक्टर का टाइम टेबल !!

       !! Swatantrya veer V.D.Sawarkar !! !! BMC Hospital Veer Savarkar Hospital !! Mahatma Phule Road Hanuman Chowk, Mulund East, Hanuman Chowk, Mulund West, Mumbai, Maharashtra 400081 Open now:    Open 24 hours mcgm.gov.in 022 2163 6225