बीमारी से परेशान पूर्व कर्मचारी से मिलने पहुंचे उद्योगपति रतन टाटा !!




यदि आप बीमार हों और आपकी कंपनी के मालिक अचानक आपसे मिलने पहुंच जाएं तो आपको कैसा लगेगा। इस खुशी को बता पाना थोड़ा मुश्किल है। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा पारंपरिक उद्योगपतियों से अलग छवि रखते हैं।

 सफल उद्योगपति होने के साथ ही वे अपनी सरलता और सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। इन दिनों कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल रतन टाटा कई दिनों से बीमार चल रहे अपनी कंपनी के एक कर्मचारी से मिलने के लिए मुंबई से पुणे पहुंच गए। यह सब उन्होंने इतनी शांति और सौम्यता से किया कि मीडिया को भी इसकी जानकारी नहीं थी।


रतन टाटा अपने कर्मचारियों के हित में अनेक योजनाएं चला रहे हैं। अब वे अपने इस कर्मचारी से मिलने पहुंचे तो उनके इस विनम्र व्यवहार ने सभी का दिल जीत लिया। वे चुपचाप अपने कर्मचारी की बिल्डिंग में पहुंचे और लिफ्ट की तरफ चले गए। दोपहर लगभग 3 बजे वह कोथरूड में गांधी भवन के पास वुडलैंड सोसाइटी में पहुंचे और कर्मचारी के घर जाकर उससे मिले और बात की। वह यहां आधे घंटे के करीब रुके और कर्मचारी के अच्छे स्वास्थ की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

Torrent Power Thane Diva Helpline & Customer Care 24x7 No : 02522677099 / 02522286099 !!

न्यूड फोटो देकर सुर्खियों मे आई Sherlyn chopra एक बार फिर से चर्चाओं में .