Mumbai: 7 Drindon the sword and knife from the deadly attack on two boys

मुंबई: मुंबई के मेघवाड़ी इलाके मे 7 हमलावरों ने 2 युवकों पर सरेआम तलवार और चाकू से कातिलाना हमला बोला। एक युवक की अस्पताल ले जाते हुए ही मौत हो गई, दूसरा अस्पताल में भर्ती है। मृतक युवक विनोद सावंत एक मॉल में बतौर मैनेजर काम करता था। बीच सड़क पर हूए हमले के दौरान विनोद जान बचाने के लिए मदद की गुहार करते रहे। 

जब उसका दोस्त मनोज पुजारी उसे बचाने पंहुचा तो हमलावारों ने उसे भी जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि एक मोबाइल फोन को लेकर कुछ दिनों पहले हमलावरों और विनोद के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। बाकी 5 लोगों की तलाश भी की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Torrent Power Thane Diva Helpline & Customer Care 24x7 No : 02522677099 / 02522286099 !!

न्यूड फोटो देकर सुर्खियों मे आई Sherlyn chopra एक बार फिर से चर्चाओं में .