इंदौर। महिलाओं के प्रति होने वाले कई अत्याचार हमने सुने और देखे होंगे, लेकिन ऐसे भयावह अत्याचार की ना तो किसी ने कल्पना की होगी और ना ही किसी ने सुनी होगी। एक शक्की पति ने सारी हदे पार करते हुए पत्नी के गुप्तांग पर ताला लगा दिया। उसने जबरदस्ती पत्नी के गुप्तांग में छेद कर ताला लगा दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मूसाखेड़ी के इदरीस नगर की रहने वाली महिला के साथ ऐसा किया गया। उसने करीब चार साल पहले महिला के साथ ऐसा किया था। उसके बाद जब वह सुबह आफिस जाता तो ताला लगा जाता और शाम को लौटने पर ताला खोल देता। लगातार 4 साल से वह ताला लगा रहा था। पत्नी पर शक करने के कारण वह ऐसा करता था।
इस बात का खुलासा तब हुआ जब महिला ने परेशान होकर सोमवार को जहर खा लिया। बच्चों के चीखने पर पड़ोसी वहां पहुंचे। सबने देखा कि कमरे में रोमा बेहोश पड़ी हुई थी। दरवाजा तोड़कर पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डाक्टरों को जब इस बात का पता चला तो उनके होथ उड़ गये।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति सोहनलाल ऑटो गैराज में काम करता है। उसने चार साल पहले गुप्तांग पर ताले लगाए। ताले की दो चाभियां थी जो पति के पास ही रहती थी। पति को हिरासत में लेकर पुलिस ने चाबी बरामद कर डॉक्टर को दे दी है। चाबी मिलने के बाद डॉक्टरों ने ताला खोल दिया है।
उस महिला के पांच बच्चे है। सबसे बड़ा लड़का 20 साल का है, और बड़ी बेटी 14 साल की है। पत्नी ने बताया कि बेटी पर भी उसकी बुरी नजर रहती थी।
Comments