इस देश में बेरोजगारों को हर महीने मिलेंगे 40,000

हैलसिंकी। फिनलैंड में बेरोजगारों के लिए यह साल असल में खुशियों से भरा साबित हो रहा है। फिनलैंड यूरोप का पहला ऐसा देश बन गया है जो अपने बेरोजगार नागरिकों को हर महीने 587 डॉलर यानी लगभग 40 हजार रुपये देगा। देश में गरीबी कम करने और रोजगार को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार ने यह अनोखी पहल की है।
हालांकि फिलहाल इस योजना को प्रायोगिक तौर पर लॉन्च किया गया है। फिनलैंड सरकार की एजेंसी KELA के ओली कंगस ने बताया, 'यह ट्रायल दो साल के लिए शुरू किया गया है और इसके लिए 2000 हजार बेरोजगारों को चुना गया है जिन्हें एक जनवरी से इस सुविधा का फायदा मिलेगा।' इस सुविधा को पाने वाले लोगों को यह भी बताना जरूरी नहीं है कि वे पैसा कहां खर्च कर रहे हैं।
फिनलैंड के प्राइवेट सेक्टर में औसतन एक व्यक्ति हर महीने 3 हजार 500 यूरो यानी लगभग ढाई लाख रुपये कमाता है। जिन्हें इस योजना के लिए चुना गया है अगर उन्हें नौकरी मिल जाती है तो भी सरकार की तरफ से बेरोजगारी भत्ता मिलना जारी रहेगा।
अगर यह प्रयोग सफल होगा तो इसे बाद में अन्य कम आय वाले लोगों के लिए भी शुरू किया जाएगा। बता दें कि बीते साल स्विट्जरलैंड में भी हर नागरिक को सरकार की ओर से तय राशि दिए जाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया था।
फिनलैंड को सर्वश्रेष्ठ देश का दर्जा
हाल ही में न्यूजवीक पत्रिका द्वारा कराए गए सर्वे में फिनलैंड को सर्वश्रेष्ठ देश का दर्जा हासिल हुआ है। महत्वपूर्ण बात ये है कि सौ देशों की इस सूची में भारत को 78वां स्थान मिला है।
भारत से आगे जिन देशों ने स्थान पाया है उनमें सिंगापुर(20), मलेशिया(37) और श्रीलंका (66) भी शामिल हैं। सर्वे में भारत की प्रति व्यक्ति उत्पादकता की दर 3 हजार 100 डॉलर बताई गई है। देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कुल सेवाओं की हिस्सेदारी 53 फीसदी है जबकि निर्माण क्षेत्र जीडीपी में महज 15 फीसदी का योगदान देता है।
अर्थशास्त्रियों और सामाजिक विशेषज्ञों के एक पैनल ने सभी देशों को पांच पैमानों इकॉनोमी प्रतियोगितात्मकता, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और राजनीतिक परिवेश जैसे विषयों पर परखने के बाद यह निर्णय लिया। न्यूजवीक द्वारा किए गए सर्वे में भारत को आर्थिक गतिशीलता में सबसे निचला स्थान हासिल हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

Torrent Power Thane Diva Helpline & Customer Care 24x7 No : 02522677099 / 02522286099 !!

न्यूड फोटो देकर सुर्खियों मे आई Sherlyn chopra एक बार फिर से चर्चाओं में .