REVOLT against @narendramodi ji

Gaurav Pradhan (DrGPradhan) ट्विटर के सबसे बड़े नामो में से एक है। वे डेटा एनालिस्ट, साइबर सिक्योरिटी और SMAC(सोशल, मोबाइल, अनालीटिक, क्लाउड) के अंतराष्ट्रीय स्तर के रणनीतिज्ञ है। वे जब, 2014 से पहले अमेरिका में थे, तब से भारत मे राष्ट्रवादी सरकार लाने के लिये ट्विटर पर अपनी ट्वीट के जरिये काम कर रहे है। नरेंद्र मोदी जब सिर्फ प्रधानमंत्री के उम्मीदवार थे तब से वो गौरव प्रधान को फॉलो कर रहे है।

आज Neena Verma  ने उनके ट्वीट्स के एक संकलन को फेसबुक में डाला है जो उन्होंने 2018 को लेकर लिखा था। यह अंग्रेज़ी में है इस लिये इसका हिंदी में अनुवाद यहां कर रहा हूं ताकि आप यह समझ सके की आज भारत और उसके राष्ट्रवादियों के सामने चुनौतियां क्या क्या है। ये ट्वीट्स न सिर्फ रोचक है बल्कि चिंताजनक भी है।

**************************************
1.जब मैंने ट्विटर पर यह पोल ट्वीट किया था तब मैने इसको मज़ाक में या HRW(कट्टर राष्ट्रवादियों) पर क्रोधित हो कर नही लिखा था। यह लोगो को यह हिंट देने के लिये लिखा था कि यदि मोदी जी क्षितिज से हट जाते है तो भारत का(2019 में) कौन प्रधानमंत्री होगा और यही Queen(सोनिया गांधी) हर कीमत पर चाहती है।

2. मैंने पहले ही यह बता दिया था की (भारत के लिये) 2018 का वर्ष एक रक्तरंजित वर्ष है और आप सब उन घटनाओं के साक्षी होने वाले है जिसकी आप कल्पना भी नही कर सकते है। 

क्वीन (सोनिया गांधी) ने जो 10 वर्ष के UPA काल मे कमाया है वह सब Pappu(राहुल गांधी) पर, अगले एक वर्ष में लगा देगी। जो पैसा खर्च किया जायेगा वह NDA सरकार की GDP का करीब 5% से 8% होगा।

3. नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध विद्रोह की योजना, बजट के बात नही बनी है बल्कि यह आज से 4/5 महीने पहले बनी है। हालांकि Miya Patel(अहमद पटेल) इस कार्य पर 2017 की गर्मी से लगे हुये है।

4. याद है, कुछ महीने पहले ममता(बनर्जी), उद्धव(ठाकरे) से मिलने पहुंची थी? (बीजेपी के) सहयोगियों के साथ (मोदी जी के विरुद्ध विद्रोह) योजना की शुरवात वही से हुई थी। एक मीटिंग में क्वीन( सोनिया गांधी) ने ममता बनर्जी को इस काम के लिये कहा था। वो सोनिया के लिये सेतु का काम कर रही है और इस विद्रोह का नेतृत्व कर रही है।

अब आपने यह देख ही लिया है कि उद्धव(ठाकरे) बीजेपी के गठबंधन से अलग होने की घोषणा कर चुके है।

5. उद्धव के बात ममता ने @ncbn(एन चंद्रबाबू नायडू) से रिश्ते बनाये। अगले कुछ दिनों या हफ्ते में आप (चंद्राबाबू) नायडू को नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध विद्रोह करते हुये देखेंगे।

इसके बाद अकाली विद्रोह करेंगे और उसके बाद नीतीश(कुमार) और फिर (रामविलास)पासवान विद्रोह करेंगे।

6. ये सब सीटों और मंत्रालयों को लेकर बड़े हिस्से की मांग करेंगे। इनके साथ एक बड़ी शक्ति भी नरेंद्र मोदी के विरुद्ध खड़ी होगी जिसमें (2014 के) क्लब 160 (बीजेपी के नेता), बीजेपी के वर्तमान के कुछ सांसद, अकर्मण्य सांसद और एक महिला बीजेपी मंत्री शामिल है।



7. करीब 50 वर्तमान में बीजेपी सांसद, मियां(अहमद) पटेल के संपर्क में है। ये वे सांसद है जिन्होंने कोई काम नही किया है और उनको 2019 में टिकट भी नही मिलेगा।

इन सबको मियां पटेल के कैम्प द्वारा बहुत बड़ी रकम के साथ, 2019 के चुनाव में टिकट भी देने का प्रस्ताव रखा है।

8. मिंया(अहमद) पटेल इन सबको JDU(जनता दल यूनाइटेड) के झंडे तले आने को कहा है। एक मंत्री जो एक अम्बेडक्राइट पार्टी का प्रमुख भी है , उससे मिलने (अहमद पटेल) गये थे।

9. यह थ्रेड(ट्वीट्स) कोई कल्पित कथा नही है बल्कि 100% अंदर की सूचना है।

मियां(अहमद) पटेल का कैम्प बीजेपी आईटी सेल के लोगो और (राष्ट्रवादियों के) बड़े हैंडल्स(नाम) को, नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध विद्रोह का समर्थन करने के लिये, 50 हज़ार से 15 करोड़ तक देने का प्रस्ताव रखेंगे।

जिन HRW(कट्टर राष्ट्रवादीयों) ने यूपी के चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिये ट्वीट किया था वे राडार पर है उन पर निगरानी रक्खी जारही है।

10. बिहार के चुनाव के वक्त प्रशांत किशोर ने 5000+ फ़र्ज़ी राष्ट्रवादी के हैंडल्स(आईडी) बनाये थे जो अब करीब 7000 हो गये है। इस सब फ़र्ज़ी राष्ट्रवादी एकाउंट्स का उपयोग जनता को मोदी जी के खिलाफ भड़काने के लिये किया जायेगा।

11. एक बात पर गौर करे की पप्पू(राहुल गांधी) चुप हो गया है। मालूम है क्यों?

12. क्योंकि क्वीन(सोनिया गांधी) ने निर्देश दिया है कि वह मुहँ बन्द रक्खे बाकी वह देख लेंगी।

आंतरिक विद्रोह बीजेपी के अंदर के लोगो का विश्वास डगमगा देगा। आडवाणी जी के काल के और बाजपेयी जी की सरकार के कई भूतपूर्व मंत्री अपने को उपेक्षित समझ कर मोदी जी, (अमित) शाह को उखाड़ फेंकना चाहते है।

13. कुछ वरिष्ठ मंत्री यह भुनभुना रहे है की नरेंद्र मोदी के नीचे जी कमर तोड़ मेहनत करने से अच्छा है की वे विपक्ष में बैठे।  ये वो जोंक है जो NDA की सरकार आने के बाद मलाई मिलने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन मोदी जी के कंट्रोल के कारण कुछ नही कर पारहे है।

14. आप दिल्ली के बाबुओं से पूछे, वे सब चाहते है कि नरेंद्र मोदी जी चले जाय ताकि पहले की तरह मौज मस्ती वापस लौट आये।i

15. आप सोचते होंगे कि मै षणयंत्र के मतों को ट्वीट करता हूँ। आप 2020 तक प्रतीक्षा कर लीजिये। मैं जब ट्वीट करना बंद कर दूं या फिर मैं जीवित न रहूं, तब मेरे ट्वीट्स को फिर से पढ़ लीजियेगा। तब आपको पता चलेगा की मैने आप लोगो को चेतावनी वर्षो पूर्व दे दी थी।

'यदि' UPA फिर से वापस आती है तो मैं पहला हूंगा जिसको ठिकाने लगाया जायेगा। मैं यह सिर्फ और सिर्फ 'यदि' कह रहा हूँ।

#pushkerawasthi

Comments

Popular posts from this blog

Torrent Power Thane Diva Helpline & Customer Care 24x7 No : 02522677099 / 02522286099 !!

न्यूड फोटो देकर सुर्खियों मे आई Sherlyn chopra एक बार फिर से चर्चाओं में .