भाजपा में 5 सदस्य जोड़ने वाले को “फ्री मसाज” और “हेयर कट”

भाजपा में 5 सदस्य जोड़ने वाले को “फ्री मसाज” और “हेयर कट”

मुंबई, भाजपा के नेता आजकल अजीब गरीब हथकंडे अपना रहे हैं इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 4 कदम आगे निकलते हुए सदस्यता अभियान बढ़ाने के लिए लोगों को फ्री मसाज तक देने का ऑफर दे दिया है। किसी भी राजनीतिक दल द्वारा अपनाया गया ये अब तक सबसे वाहियात तरीका है अपने सदस्यों की संख्या बढ़ने का चुनाव आयोग इसको संज्ञान में लेना चाहिए।
दरअसल महाराष्ट्र में भाजपा अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाना चाहती है जिसके लिए उसके नेताओं द्वारा इस तरह के वाहियात स्चीम चलाई जा रही हैं। भाजपा के पांच नए मेंबर बनाने पर ‘एक हेयर कट फ्री’ का नया फंडा सामने आया है।
इस तरह के बोर्ड नाशिक में दिखने लगे हैं। निश्चित संख्या में मेंबर बनाने पर ‘फ्री मसाज’ की भी सुविधा ऑफर की गई है। बाल काटने के सैलून में इस तरह के बोर्ड लगाए गए हैं। पांच सदस्य बनाने वाले को मुफ्त में हेयर कट मिलेगा। आगे इससे भी बड़े ऑफर हैं।
पांच से सौ तक सदस्य बनाने पर मसाज, हेयर कलर से लेकर फेशियल तक की सुविधा फ्री देने का वादा किया गया है।‌ विश्व रेकॉर्ड बनाने के लिए सभी इकाइयों को भाजपा ने टारगेट दिया है। नाशिक शहर इकाई को ढाई लाख मेंबर बनाने का लक्ष्य दिया गया है। बताया जाता है कि इसमें से दो लाख मेंबर बन चुके हैं। बाकी का टार्गेट पूरा करने के लिए अनोखे आयडिया रखे गए हैं।q

Comments

Popular posts from this blog

Torrent Power Thane Diva Helpline & Customer Care 24x7 No : 02522677099 / 02522286099 !!

न्यूड फोटो देकर सुर्खियों मे आई Sherlyn chopra एक बार फिर से चर्चाओं में .