68वां गणतंत्र दिवस: राजपथ के परेड में ये 10 चीजें हुईं पहली बार

भारत देश आज अपने 68वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर परेड मनाते हुए भारत की सैन्य शक्ति और विभिन्न क्षेत्रों में उसकी उपलब्धियों और उसकी विविधतापूर्ण संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। इस साल गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान रहें। इस बार का गणतंत्र दिवस परेड कई मायनों में खास रही क्योंकि राजपथ पर पहली बार स्वदेशी फाइटर प्लेन तेजस ने उड़ान भरा और 'धनुष' तोप को भी सार्वजनिक किया गया। आइये जानते हैं इस गणतंत्र दिवस परेड की 10 खास बातें।
  1. गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार फ्लाई पास्ट में भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस अपना दम दिखाया। यह बीकानेर के नाल से उड़ान भरा। तेजस 50 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है।
  2. इस साल 68वें गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार एनएसजी कमांडो का दस्ता हिस्सा लिया। इससे पहले एनएसजी कमांडो गणतंत्र दिवस परेड को सुरक्षा-कवच प्रदान करते आए थे। एनएसजी कमांडो हाथों में खास एमपी-5 राइफल लिए मार्च निकाला।
  3. पहली बार परेड में संयुक्त अरब अमीरात के 144 जवानों का दस्ता भी सेना के जवानों के साथ परेड की अगुवाई करता नजर आया। मेहमान देश होने के नाते परेड में सबसे पहला दस्ता मेहमान यूएई का रहा।
  4. परेड में पहली बार डीआरडीओ की रडार प्रणाली अरुध्र का भी प्रदर्शन भी किया गया। स्वदेशी तकनीक से बना यह भारत का सबसे उन्नत रडार सिस्टम है। इसकी खूबी है कि ये 800 किमी के दायरे में 150 टारगेट का पता लगा सकता है।
  5. गणतंत्र दिवस पर पहली बार यूएई के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने हिस्सा लिया। 
  6. 68वें गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर होने वाले परेड में इस बार 23 झांकियां रहीं। इनमें से 17 राज्यों की और छह मंत्रालय और विभाग की रहीं। 6 साल बाद राजपथ पर दिल्ली को मौका मिल रहा है। 
  7. देसी बोफोर्स कहलाने वाली धनुष तोप भी परेड का हिस्सा लिया। आठ मीटर बैरलवाली ये तोप बोफोर्स से भी ज्यादा यानी, 38 किलोमीटर तक मार कर सकती है। 
  8. नेशनल हाउसिंग बैंक की झांकी परेड में पहली बार शामिल की गई। सूचना तकनीक मंत्रालय के मुताबिक, इस बार परेड की झांकी में नोटबंदी और डिजीटल पेमेंट के फायदे भी बताए गए। इसी तरह भीम एप और यूपीआई के जरिए कैशलेस ट्रांजैक्शन का मैसेज भी दिया।
  9. 26 जनवरी के मौके पर दुबई में भी तिरंगा नजर आया। दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंगों में रंगा दिखा। 
  10. रिपब्लिक-डे पर कैमिकल अटैक के खतरे को भांपने के लिए NDRF एक स्पेशल यूनिट राजपथ पर तैनात किया गया। NDRF के एक अफसर ने बताया, "कैमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर (CBRN) अटैक के खतरे को देखते हुए 90 लोगों की CBRN यूनिट तैनात की गई।

Comments

Popular posts from this blog

Torrent Power Thane Diva Helpline & Customer Care 24x7 No : 02522677099 / 02522286099 !!

न्यूड फोटो देकर सुर्खियों मे आई Sherlyn chopra एक बार फिर से चर्चाओं में .