सिडनी। सिडनी में उबर के एक चालक द्वारा नशे में धुत्त एक महिला के साथ बलात्कार करने के अपराध में नौ साल कैद की सजा सुनाई गई। नशे में धुत्त होने के कार वह महिला उसकी कार की पिछली सीट पर सो गई थी। उसी दौरान चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
न्यू साउथ वेल्स राज्य के डिस्टक्टि कोर्ट के जज ने मंगलवार को आरोपी मोहम्मद नवीद को यह सजा सुनाई कि उसे कम-से-कम उसे छह साल और चार महीने जेल में बिताने होंगे। इसके बाद पैरोल पर विचार किया जाएगा।
41 वर्षीय आरोपी ने दलील दी थी कि वह 22 वर्षीय महिला का बलात्कार करने के मामले में दोषी नहीं है। उसने कहा कि महिला की सहमित से उसने ऐसा किया था। सिडनी के किंग्स क्रॉस नाइटक्लब से चालक ने उस महिला को लिया और पास की एक गली में उसका बलात्कार किया।एजेंसी
Comments