वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शुक्ला पर यात्रियों के एक ग्रुप ने हमला कर उन्हें लहू-लुहान कर दिया।

                      वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शुक्ला
*आखिर मुंबई की लोकल ट्रेनों के फुटबोर्ड पर दादागिरी कब तक ?*
मुंबई की लोकल ट्रेन में बुधवार की सुबह अंधेरी स्टेशन पर कार्यालय जाते वक्त ट्रेन में चढ़ने को लेकर वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शुक्ला पर यात्रियों के एक ग्रुप ने हमला कर उन्हें लहू-लुहान कर दिया।
घटना के बाद सुधीर शुक्ला को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री,रणजीत पाटिल ने इस मामले में हमलावरों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
*ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुई थी बहस*
मिली जानकारी के मुताबिक मीरा रोड स्टेशन पर सुधीर शुक्ला जब लोकल ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे तो उन्हें कुछ लोगों ने ट्रेन में चढ़ने नहीं दिया। जो अक्सर आम यात्रियों के साथ रोजाना होता रहा है।
सुधीर शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उन्हें ऑफिस के लिए देर हो रही थी इसलिए वो इनसे बहसकर ट्रेन में चढ़ गए। लेकिन जैसे ही सुधीर शुक्ला ट्रेन में चढ़े उन लोगों ने सुधीर को मारना शुरु कर दिया।
*कड़ी कार्रवाई की मांग*
मुंबई क्राइम रिपोर्टर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने रेलवे पुलिस आयुक्त से मिलकर घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मैसेज कर सुधीर शुक्ला का हाल चाल लिया है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर को त्वरित कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है।
वहीं महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री, रणजीत पाटिल ने भी इस मामले में सुधीर शुक्ला से बात कर उनका हालचाल लिया और हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वाशन दिया।
*मामले की जांच में जुटी पुलिस*
फिलहाल मामले की जांच में अंधेरी जीआरपी पुलिस जुट गयी है। स्टेशनों के सीसीटीवी खंगालने की प्रकिया शुरू कर दी गयी है। जांच टीम के मुताबिक जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
बहराल ये तो एक पत्रकार का मामला था। मगर लोकल ट्रेनों में सुबह और शाम के वक्त हर आम आदमी के साथ यही मुसीबत रहती है। आये दिन लोगों के बीच कहासुनी, तूतू मै मै हुआ करती है।

Comments

Popular posts from this blog

Torrent Power Thane Diva Helpline & Customer Care 24x7 No : 02522677099 / 02522286099 !!

न्यूड फोटो देकर सुर्खियों मे आई Sherlyn chopra एक बार फिर से चर्चाओं में .