भारत सरकार मे सरकार कैसे बनती है !

भारत एक संघीय देश है, इसमें 28 राज्य और सात केंद्र शासित प्रदेश है, इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रशासन चलाने के लिए संघीय सरकार का गठन किया जाता है, इसे ही केंद्र सरकार कहा जाता है | शासन का विकेन्द्रीय करण करने के लिए के लिए सभी राज्यों में राज्य सरकार का गठन किया जाता है, जो अपने-अपने राज्य का प्रशासन चलाती है | देश को एक सूत्र में बांधने और एकता बनाये रखने के लिए संविधान के द्वारा केंद्र सरकार को अधिक अधिकार प्रदान किये गए, जो सभी राज्यों और  केंद्र शासित प्रदेशों पर नियंत्रण रखती है | इस पेज पर केंद्र सरकार बनने के विषय में जानकारी प्रदान की जा रही है |
* केंद्र सरकार (Central Government) क्या है ?

किसी भी देश में सम्पूर्ण देश के लिए जिस सरकार के द्वारा नियम व कानून का निर्माण किया जाता है, उसे उस देश की केंद्र सरकार कहा जाता है | केंद्र सरकार देश के लिए विदेश नीति का निर्माण करती है तथा देश हित में दूसरे देश के साथ समझौता करती है, जिससे देश विकास के मार्ग पर बढ़ सके

*केंद्र सरकार (Central Government) कैसे बनती है ?

प्रत्येक देश में प्रशासन चलाने के लिए संविधान का निर्माण किया जाता है, संविधान में सरकार बनाने के लिए नियम दिए होते है, हमारे देश में केंद्र सरकार बनाने के लिए लोकसभा का चुनाव कराया जाता है, इसकी कुल सीटें 545 निर्धारित है, जो राजनितिक दल कुल सीटों का पचास प्रतिशत सीट जीत लेता है, वह अपनी सरकार का निर्माण कर सकता है | भारत में वर्तमान समय में 273 सीट जीतने वाले दल को राष्ट्रपति के द्वारा सरकार बनाने का निमंत्रण दिया जाता है, इसे ही बहुमत कहते है |

जब चुनाव के बाद किसी दल को भी बहुमत प्राप्त नहीं होता है, तो कुछ दल मिलकर गठबंधन करते है और बहुमत को प्राप्त करके सरकार का निर्माण करते है |
* केंद्र सरकार (Central Government) के क्या कार्य है ?
1.केंद्र सरकार संविधान के द्वारा प्रदान की गयी सभी शक्तियों का प्रयोग करती है | यह भारत की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होती है | यह सम्पूर्ण देश में संविधान के अनुसार प्रशासन करती है, प्रत्येक राज्य की सरकार के साथ विचार-विमर्श करके कानून का निर्माण करती है |

2.केंद्र सरकार के द्वारा अपने सभी मंत्रियों को प्रमुख विभागों का वितरण किया जाता है, वह मंत्री उस विभाग के प्रति जिम्मेदार होता है |

3.केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री का पद होता है, प्रधानमंत्री केंद्र सरकार का वास्तविक प्रमुख होता है, वह सरकार की प्रत्येक गति विधि के लिए उत्तरदायी होता है |
4.केंद्र सरकार देश के क़ानून का निर्माण करती है, जो कानून सही नहीं होते है, उसमे संशोधन व निरस्त करती है | केंद्र सरकार को मुद्रा छापने का पूर्ण अधिकार है | देश की सेना व अन्य विभागों के लिए बजट का निर्माण केंद्र सरकार के वित्त मंत्री के द्वारा किया जाता है | देश के प्रमुख पदों पर नियुक्ति केंद्र सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है |

Comments

Popular posts from this blog

Torrent Power Thane Diva Helpline & Customer Care 24x7 No : 02522677099 / 02522286099 !!

न्यूड फोटो देकर सुर्खियों मे आई Sherlyn chopra एक बार फिर से चर्चाओं में .