11 मई को हर साल राष्ट्रीय तंत्रज्ञान दिवस / नेशनल टेक्नोलॉजी डे,मनाया जाता है! शक्ति पोखरण परमाणु परीक्षण है जो 11 मई 1998 को आयोजित किया गया था !!

11 मई को हर साल राष्ट्रीय तंत्रज्ञान दिवस / नेशनल टेक्नोलॉजी डे,मनाया जाता। 11 मई 1998 भारतीय राष्ट्रीय तंत्रज्ञान दिवस याने की राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस  (नेशनल टेक्नोलॉजी डे) के रूप में जाना जाता है। भारत ने इस दिन परमाणु उपकरणों का परीक्षण विस्फोट किया था, जिसे परमाणु परीक्षण कहा गया। साथ ही, उसी दिन त्रिशूल मिसाइल का सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया था,और हंसा - 3, जो राष्ट्रीय स्तर पर निर्मित पहला विमान था।उसका भी सफल परीक्षण किया गया था।
राष्ट्रीय तंत्रज्ञान दिवस याने की राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (नेशनल टेक्नोलॉजी डे) के उपलक्ष में हम धोपावकर बंधु-भगिनी एवं परिवार, अहमदनगर एवम हम सभी भारतवासियों की ओर से हमारे सभी भारतीय इंजीनियरोंमन,योजनाकारों, वैज्ञानिकों और संशोधकों तंत्रज्ञों को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ कोटि-कोटि सादर प्रणाम।
शक्ति पोखरण परमाणु परीक्षण है जो 11 मई 1998 को आयोजित किया गया था। यह दिन हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रकाश डालने और छात्रों को एक कैरियर विकल्प के रूप में विज्ञान को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस दिन को चिह्नित करने के लिए विभिन्न तकनीकी संस्थानों और इंजीनियरिंग कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विज्ञान के विभिन्न पहलुओं की प्रतियोगिताओं,क्विज़, व्याख्यान, इंटरैक्टिव सेशन और प्रस्तुतीकरण विश्व स्तर पर व्यवस्थित किए जाते हैं। यह दिन इंजीनियरों, योजनाकारों, वैज्ञानिकों और अन्य लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो देश के निर्माण और प्रशासन में लगे हुए हैं।
 .

Comments

Popular posts from this blog

Torrent Power Thane Diva Helpline & Customer Care 24x7 No : 02522677099 / 02522286099 !!

न्यूड फोटो देकर सुर्खियों मे आई Sherlyn chopra एक बार फिर से चर्चाओं में .