अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फौगाट और पवन सरोहा का बेटा अर्जुन करीब पांच महीने का हो गया है !

अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फौगाट और पवन सरोहा का बेटा अर्जुन करीब पांच महीने का हो गया है। उनके बेटे की अब फोटो सोशल मीडिया पर उनके पिता पवन सरोहा ने पोस्ट की है। फेसबुक और ट्वीटर पर फोटो डालते ही प्रशंसकों ने कमेंट्स की भरमार कर दी। कमेंट्स में कहा जा रहा है कि पांच महीने के अर्जुन के बाइसेप्स दिखने लगे हैं।आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फौगाट की शादी सोनीपत के पहलवान पवन सरोहा के साथ हुई है। गीता फौगाट ने बीते 24 दिसंबर को अर्जुन ने जन्म लिया था। अर्जुन की अब उम्र करीब पांच महीने हो गई है। पांच महीने पूरे होने पर पवन सरोहा ने अर्जुन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसके बाद कमेंट्स की झड़ी लग गई है।

सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स से गीता फौगाट और पवन सरोहा भी फूले नहीं समा रहे हैं। उनके प्रशंसक लिख रहे हैं कि पांच महीने के अर्जुन के अभी से बाईसेप्स दिखाई देने लगे हैं, तो किसी ने लिखा है बाप बेटे दोनों बहुत ही सुंदर लग रहे हैं दोनों के काला टीका लगा दो। कुछ प्रशंसक अर्जुन की अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं।आपको बता दें कि पवन सरोहा और गीता फौगाट की 2016 में शादी हुई थी और बीते दिसंबर में उनके घर पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। दोनों ही अव्वल दर्जे के पहलवान है वहीं अब सोशल मीडिया पर उनके बेटे अर्जुन को भी पहलवान कहकर लोग पुकार रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Torrent Power Thane Diva Helpline & Customer Care 24x7 No : 02522677099 / 02522286099 !!

न्यूड फोटो देकर सुर्खियों मे आई Sherlyn chopra एक बार फिर से चर्चाओं में .