1997 में अनिल कपूर 1 करोड़ में बिके थे ! लेकिन भोपाल में पहली पत्नी से उसके पति को खरीद लिया,एक महिला ने सवा करोड़ में !!

 


कोई 23 साल पहले अनिल कपूर श्रीदेवी और उर्मिला मातोंडकर अभिनीत एक फिल्म आई थी जिसका नाम था "जुदाई"

कहानी कुछ ऐसी थी कि अनिल और श्रीदेवी एक मध्यम वर्गीय पति पत्नी रहते है.. श्री देवी.. अनिल कपूर की कमाई से संतुष्ट नहीं रहती और धनी बनने के सपने देखा करती थी। घटनाक्रम में अनिल और उर्मिला की मुलाक़ात होती है। उर्मिला अनिल को पसंद करने लगती है और उसे हासिल करने के लिए श्री देवी को 1 करोड़ रूपये ऑफ़र करती है।

जिसे श्री देवी स्वीकार कर अनिल की शादी(दूसरी) उर्मिला से करने को तैयार हो जाती है। फिल्म के अंत में उसे अपनी गलती का अहसास होता है।

आज अख़बार में भोपाल की एक खबर छपी है।

जिसमे एक 52 वर्षीय महिला का दिल अपने सहकर्मी 42 वर्षीय पुरुष पर आ गया ।

जिसके दो बच्चे भी है उसने परिवार न्यायालय में काउंसलिंग के दौरान एक 60 लाख का डुप्लेक्स मकान 27 लाख की ऍफ़ डी और 1 प्लाट जिनकी कुल कीमत लगभग सवा करोड़ होती है के बदले में पहली पत्नी से उसके पति को खरीद लिया।

इस घटना से .. यह प्रमाणित होता है कि 1997 से लेकर .. आज तक विवाहित पुरुषो की कीमत में कोई ख़ास वृद्धि नहीं हुई है।

1997 में अनिल कपूर 1 करोड़ में बिके थे.

2021 में भोपाल वाले भाई साहब !

सवा करोड़ में बिके !!

Comments

Popular posts from this blog

Torrent Power Thane Diva Helpline & Customer Care 24x7 No : 02522677099 / 02522286099 !!

न्यूड फोटो देकर सुर्खियों मे आई Sherlyn chopra एक बार फिर से चर्चाओं में .