जनता से धोखाधड़ी करने वाला फरार फ़र्जी बिल्डर Satish Shirke जेल गया !!
ठाणे : डोम्बिवली रामनगर पुलिस चौकी के अंतर्गत,जनता को सस्ते दाम पर मकान देने वाला फ़र्जी बिल्डर Satish Shirke शिकायतकर्ता के FIR होने बाद,आज कल्याण दीवानी कोर्ट ने उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
बिल्डर सतीश शिर्के डोम्बिवली में पिछले कुछ सालों से जनता को सस्ता मकान देने के नाम पर जनता से लाखों रुपये लेकर अनधिकृत मकान बेच रहा था।
कुछ महीने के बाद जनता को बेचा हुआ मकान, KDMC विभाग अचानक नींद से जाग कर,गरीब जनता के मकान को अनधिकृत,अतिक्रमण घोषित कर के उस मकान तोड़ दिया जाता था।
फिर यही बिल्डर सतीश शिर्के जनता का मसीहा बन कर KDMC विभाग के ख़िलाफ़ जनता के हक्क के लिये आंदोलन भी करता था।
जब हमारी मीडिया के पास इस बिल्डर के ख़िलाफ़,जनता की बहुत सारी शिकायत आने लगी,तब हमारी मीडिया ने आज से कुछ महीने पहले इस बिल्डर के ख़िलाफ़,जनता को जागृत करने का मिशन, न्यूज़ कवरेज़ के माध्यम करने लगे।
हमारी मीडिया के न्यूज़ कवरेज़ को देखकर बहुत सारी जनता का इस धोकेबाज़ बिल्डर के ख़िलाफ़ शिकायत आने लगी।
डोम्बिवली रामनगर पुलिस चौकी के सभी पुलिस अधिकारियों ने जनता के शिकायत पर आज से एक महीना पहले एक FIR दर्ज कर लिया था।
पुलिस अधिकारी गणेश जाधव और उनकी पूरी पुलिस टीम ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के मार्गदर्शन पर फरार बिल्डर को जाल बिछाकर गिरफ्तार कर के कल्याण दीवानी कोर्ट में 8/8/2022 को पेश किया है।
ख़बर लिखे जाने तक इस बिल्डर को कोर्ट 3 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।
Comments